राशिफल 1 दिसंबर ( माह के पहले दिन तुला राशि वाले रहें सतर्क, मीन राशि को मिलेगा बिजनेस में लाभ )
आचार्य इंदु प्रकाश मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि शाम 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही सुबह 11 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा उसके बाद साध्य योग लग जाएगा जो कि बुधावर 11 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। साथ ही शाम 4 बजकर 52 मिनट से बुधवार सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक राज योग रहेगा। पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। मेष राशि आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। ला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन है। आज कोई बड़ा केस आपके हाथ लग सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। सोसाइटी में आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लवमेट के साथ डिनर पर जा सकते हैं। व्यापार में चार गुना वृदि होगी। वृष राशि आज परिवारवालों के साथ बितेगा। परिवार के साथ घूमने का प्लान...