राशिफल 27 नवंबर ( सिंह राशि के जातकों के दाम्पत्य जीवन में बढ़ेगा थोड़ा तनाव, जानिए अन्य राशियों का हाल )
आचार्य इंदु प्रकाश कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और दिन शुक्रवार है। द्वादशी तिथि सुबह 7 बजकर 47 मिनट रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी, जोकि सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। हर माह के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। इसके अलावा देर रात 12 बजकर 23 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। मेष राशि आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। सफर के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपको खुशी महसूस होगी। रसोई घर में काम करते हुए थोडी सावधानी जरूर बरते। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा ।...