राशिफल 9 दिसंबर ( सिंह राशि वालों का दिन रहेगा खुशनुमा, वहीं इस राशि के बन रहे धन के योग )
आचार्य इंदु प्रकाश मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। पूरा दिन पार कर रात 10 बजकर 43 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही दोपहर 3 बजकर 18 मिनट से कल सुबह सूर्योदय तक कुमार योग रहेगा। दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा जो कि कल सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। मेष राशि आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। साथ ही कोई पहले से दी गई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में तरक्की होगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। दाम्पत्य संबंध भी मधुर बने रहेंगे। आपकी उलझनें कम होंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। वृष राशि आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौ...