राशिफल 25 नवंबर ( वृष राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल )
आचार्य इंदु प्रकाश कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन बुधवार है। एकादशी तिथि पूरा दिन पार कर गुरुवार सुबह 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थानी एकादशी कहते हैं। इसे प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर गुरुवार सुबह 7 बजकर 34 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इसक अलावा शाम 6 बजकर 20 मिनट तक उतराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। मेष राशि आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आज आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी भी काम को मेहनत और लगन से करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। कॉलेज स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा। सरकारी कामों का निपटारा हो जायेगा| आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। धन लाभ होगा। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे। वृष राशि आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आज आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ...