राशिफल 2 दिसंबर ( दिसंबर महीने के दूसरे दिन वृष सहित इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अन्य का हाल )
आचार्य इंदु प्रकाश मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि शाम 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया को अशून्य शयन द्वितीया व्रत है। सुबह 11 बजकर 15 मिनट से कल सुबह 11 बजकर 1 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही सुबह 10 बजकर 39 मिनट से कल दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। शाम 6 बजकर 34 मिनट पर सूर्यदेव ज्येष्ठा नक्षत्र में जायेंगे और 15 दिसम्बर की रात 9 बजकर 32 मिनट तक सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। मेष राशि दिन अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर भी मिल सकता है । बच्चों के साथ आज पार्क में घूमने जा सकते हैं। धन लाभ होगा। स्वास्थ सही रहेगा।पूरा दिन इंज्वॉय करेंगे। वृष राशि दिन बेहतरीन रहेगा। आप बिजनेस के सिलसिले में बाहर भी जा सकते हैं। इंजीनियरिंग स्टूडेंट के लिए ...